3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में टोल कर्मी को घसीटते ले गए दबंग कार चालक, देखें वीडियो

कार के अंदर बैठे बैठे टोल कर्मचारी सत्यपाल का हाथ पकड़ लिया और कर्मचारी को कई मीटर तक घसीट कर ले जाने के बाद छोड़कर फरार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Feb 2018, 10:27 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: मुरादाबाद में नेशनल हाइवे 24 पर स्थित टोल प्लाजा पर कार सवार दबंगों ने टोल मांगने पर टोल नहीं दिया। जब टोल कर्मचारी उनके पास आया तो कार सवार दबंगों ने कार दौड़ा दी। कार के अंदर बैठे बैठे टोल कर्मचारी सत्यपाल का हाथ पकड़ लिया और कर्मचारी को कई मीटर तक घसीट कर ले जाने के बाद छोड़कर फरार हो गए। घसीटे जाने से टोल कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। उसके आधार पर कार नम्बर के बाद अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है।

VIDEO: इस सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी यह लड़की नहीं बनना चाहती है, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जानिए क्यों?

खुशखबरी: नौकरी ढूंढ रहे युवा यहां जल्‍दी करें आवेदन, 20 हजार रुपये तक की है सैलरी

टोल मैनेजर वैभव शर्मा के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। टोल कर्मी सत्यपाल अपनी लें ड्यूटी पर था। इस बीच UP 21 BQ 3796 नम्बर की कार टोल पर पहुंची।कार चालक बिना टोल अदा कर भागना चाह रहे थे। तभी सत्यपाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक ने सत्यपाल को पकड़ लिया और सौ मीटर से अधिक दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिस कारण उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। फ़िलहाल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना टोल कर्मियों ने फौरन ही डायल 100 पर दे दी थी। उसके बाद कार नम्बर के आधार पर मूंडापाण्डेय थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इसके साथ ही इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध भी करवा दिए गए हैं। ताकि सभी आरोपी जल्द पकड़े जायें।

उधर सीओ हाइवे राजेश कुमार ने बताया की टोल कर्मी को जान से मारने की नियत से मामला दर्ज कर लिया गया है। कार नम्बर के आधार पर जल्द ही कार स्वामी को ट्रेस का आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यहां बता दें इस टोल पर अक्सर वाहन स्वामियों और टोल कर्मियों की झड़प की घटनाएं होती रहती हैं। उसके बावजूद यहां सुरक्षा को लेकर अभी भी पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिस कारण टोलकर्मी में पुलिस के रवैये से बेहद खफा हैं।