3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले में भाजपा के बड़े कार्यक्रम में खाली नजर आईं कुर्सियां, मचा हड़कंप

इस संगठन के लोगों ने पहुंचकर बचाई लाज। बड़े नेताओं ने भी बनाई दूरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Jun 2018, 1:02 PM IST

empty chair in bjp program

इस जिले में भाजपा के बड़े कार्यक्रम में खाली नजर आईं कुर्सियां, मचा हड़कंप

रामपुर। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे उपचुनावों के नतीजे जनता के सामने आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे अब लोग भाजपा से दूर होते जा रहे हैं। ताजा मामला रामपुर का है, जहां भाजपा के अवध क्षेत्र के संगठन महामंत्री के कार्यक्रम में मात्र 100 लोग भी पूरी तरह से नजर नहीं आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा के जिले के पदाधिकारी भी इस प्रोग्राम में पूरी तरह से न तो मंच पर नजर आए और न ही मंच से नीचे खाली पड़ी कुर्सियों पर।

यह भी पढ़ें-मासूम बच्ची से दुष्कर्म, मामले ने लिया सांप्रदायिक रूप, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

आपको बता दें कि पीएम मोदी के मिशन-2019 को पार करने के लिए भाजपा के नेता व मंत्री एड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुट गए हैं। इसी के तहत भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन अवध क्षेत्र के संगठन महामंत्री के हाथों कराने के लिए एक प्रोग्राम भाजपा की ओर से यहां रखा गया जिसमें कुर्सियां खाली नज़र आईं।

यह भी पढ़ें-भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरु किया ये बड़ा अभियान, विपक्षी दलों में मची खलबली

रामपुर में भाजपा का यह पहला ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें न तो पार्टी के जिला अध्यक्ष यहां पहुंचे और न ही विधायक और सांसद। इसके अलावा राज्यमंत्री बल्देव ओलख भी किसी कारण वश यहां नहीं पहुंचे। इस कार्यक्रम में लोगों के न पहुंचने से ऐसा लगता है कि या तो क्षेत्र की जनता में भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं को लेकर नाराजगी है या फिर सरकार को लेकर। वहीं इस मामले में कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता श्यामलाल एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों के न पहुंचने का बड़ा कारण क्षेत्रीय नेताओं की गुटबाजी रही। इसी गुटबाजी के चलते कार्यक्रम में जिले के नेता भी नहीं पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला भाजपा में दो गुट हैं।

यह भी देखें-भाजपा के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों का सच

कैसे पहुंचे 100 लोग
आपको बता दे कि दर्जनों की तादात में भारतीय किसान यूनियन के लोग किसी काम से जिला कलेक्ट्रेट आये थे। वह लोग बाद में इस कार्यक्रम में शामिल हो गए। सोचने वाली बात यह है कि अगर लोग भी यहां नहीं आते तो प्रोग्राम में गिनती के तीस से चालीस लोग ही नज़र आते। सिर्फ किसान नेताओं की वजह से ही यहां कुछ कुर्सियां भरी हुई नजर आईं। कम लोगों के आने से जहां भाजपा के पदाधिकारियों का मनोबल गिरा है तो वहीं विपक्षियों को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया।