क्य है मामला- दरअसल मामला अप्रैल 2017 का है जब छत्तीसगढ़ के सुकमा पर नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कई जवानों की मौत हुई थी। साथ खबर आई थी की महिला नक्सलियों ने हमले में शहीद हुए सैनिकों के गुप्तांग काट लिए थे। जिस पर आजम खान ने प्रतिक्रिया देते हुए अमर्यादित बयान दिया था और कहा था कि जिस हिस्से से जिसे शिकायत होती है, उसे ही काटा जाता है। हालांकि उन्होने बाद में साफाई पेश करते हुए कहा था कि उन्होंने सैनिकों का कोई अपमान नहीं किया, वह सेना का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने तो अखबार में छपी खबर के आधार पर ही यह बात कही थी।