
महिला ने वाशिंग मशीन में देखा विलुप्त प्रजाति का जंगली जानवर तो उड़ गए होश, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
रामपुर।उत्तर प्रदेश के पश्चिम में स्थित रामपुर जिले में एक रिहायशी क्षेत्र में रहने वाला परिवार तब चौंक गया।जब उन्हें घर में रखी वाॅशिंग मशीन में अचानक एक विलुप्त प्रजाति का जंगली जानवर मिला।इतना ही नहीं यह देखते ही कपड़े धोने जा रही महिला समेत परिवार के सभी सदस्यों के होश उड़ गये।परिवार घंटों तक दहशत में रहा।वहीं उन्हाेंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। उधर वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद इस जानवर को वाॅशिंग मशीन में बंद कर जंगल में ले जाकर छोड़ा।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस जानवर को नाम सिवेट कैट है।वही जानवर घर से जाने पर परिवार के सदस्यों की राहत की सांस ली।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-आजम खान के खिलाफ यह काम करने रामपुर पहुंचे अमर सिंह के समर्थक
देर शाम घर में रखी वाॅशिंग मशीन में घुस गर्इ थी
बीती रात बीएसएनएल कॉलोनी निवासी यासीन के घर में अचानक एक जंगली जानवर घर में रखी वाशिंग मशीन में घुस गया।जंगली जानवर की खबर परिवार को तब लगी।जब उनके घर में महिला कपड़ों की धुलार्इ के लिए वाॅशिंग मशीन के पास पहुंची।यहां मशीन में विलुप्त प्राजाति के इस जानवर को बैठा देख उनकी चीख निकल गर्इ।उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी।जैसे ही परिवार के लोगों को लगी घर के सदस्यों के पसीने छूट गए। रात होने की वजह से परिवार के लोगों ने वाशिंग मशीन को बंद कर दिया ।
वन विभाग ने घंटों मशक्कत के बाद जंगल में छोड़ा ये जानवर
सुबह हाेते ही यासीन ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी डीएफओ गजेंद्र सिंह को दी। जिन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते ही नगर रेंजर हेतराम को बीएसएनएल कॉलोनी निवासी यासीन के घर भेजा।यहां वन विभाग अधिकारियों ने देखते ही इस प्रजाति के जानवर को पहचान लिया।उन्होंने बताया कि यह जानवर सिवेट कैट है। जो अब लगभग क्षेत्रों से विलुप्त हो चुकी है।जानवर को निकालने के लिए वन विभाग के अधिकारी मशीन को ही घर से दूर जंगल क्षेत्र में लेकर गये।जहां सिवेट कैट को निकाला गया।बताया जाता है कि यह जानवर बहुत ही शांत होने के साथ ही घातक भी है।सिवेट कैट को चेरी खिलार्इ जाती है।जिसके बाद इसके मल से काॅफी बनार्इ जाती है।वही भारत में इस काॅफी की कीमत 20 से 25 हजार रुपये किलो है।
Published on:
2 Sep 2018, 6:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.