1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्जर स्कूल:अब इस शहर में छत गिरने से कक्षा चार का छात्र घायल

जर्जर स्कूल की छत गिरने से गोपी नामक छात्र जो कि कक्षा 4 का छात्र है गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 Aug 2018, 7:34 PM IST

moradabad

जर्जर स्कूल:अब इस शहर में छत गिरने से कक्षा चार का छात्र घायल

मुरादाबाद: लाख कोशिशों के बाद भी सूबे में जर्जर और बदहाल स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिसका खामियाजा देश के नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगावाला का है। यहां आज जर्जर स्कूल की छत गिरने से गोपी नामक छात्र जो कि कक्षा 4 का छात्र है गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पिछले काफी समय से खराब थी। लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। घटना के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसमें जांच के आदेश दिए गए हैं।

Mission Impossible: NCR पर अब छाई अरब के रेगिस्तान की धूल,दिखा रात सा नजारा

पहले से थी जर्जर छत

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कल्लू का पुत्र गोपी स्कूल के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। आज जब वह स्कूल गया तो उसके खबर आई कि गोपी स्कूल की छत गिरने से घायल हो गया। परिजन बदहवास होकर स्कूल पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। वहीँ स्कूल में छत गिरने से पूरे गांव में हडकंप मच गया। अन्य बच्चों के परिजन भी स्कूल बन गए। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल की छत काफी समय से जर्जर थी लेकिन उसकी मेंटिनेंस नहीं की जा रही थी। हादसे की सम्भावना को लेकर भी चेताया गया था। उसके बाद भी स्कूल प्रबन्धन ने कोई सुध नहीं ली और आज हादसा हो गया।

Honour Killing: विवाहिता बहन ने दो महीने पहले भागकर किया था निकाह, भार्इ उसकी गर्दन काटने के बाद पहुंच गया थाने

लापरवाही की होगी जांच

इस मामले में क्षेत्र की एबीएसए डॉ मीना के मुताबिक बच्चा अब खतरे से बाहर है। हादसे की जांच की बात कही गयी है। लापरवाही पर कार्यवाही होगी। अगर क्षेत्र में और भी स्कूल जर्जर हालत में हैं तो उनकी रिपोर्ट मंगाई गयी है।

यूपी को सबसे अधिक कमाई देने वाले इस शहर में 96 नहीं, गिराई जाएंगी इतनी इमारतें

एक सप्ताह पहले ही हुआ हादसा

यहां बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर में स्कूल की छत ढह गयी थी,गनीमत ये थी कि हादसा स्कूल बंद होने के समय हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद भी जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग ने कोई सुध नहीं ली और नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर कोई अलर्ट नहीं लिया। जिसका खामियाजा एक छात्र को आज घायल होने के रूप में भुगतना पड़ा।