11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में बाबू ने प्रधानमंत्री आवास की किस्‍त के लिए मांगी घूस, वीडियो वायरल

जिलाधिकारी रामपुर ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए इसकी जांच कराने के आदेश 

2 min read
Google source verification
rampur news

rampur news

रामपुर। जनपद में इन दिनों एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विकास खंड में तैनात एक बाबू प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा जारी करने के लिए रिश्‍वत मांगते हुए दिखाया गया है। बाबू अपनी सीट पर बैठे हुए दूसरी किस्त जारी करने के लिए तीन फीसदी घूस की रकम खुलेआम मांगते हुए दिख रहा है। वहीं, मामले की शिकायत मिलने पर डीएम ने इसकी जांच बैठा दी है।

विकास खंड में तैनात है आरोपी

वीडियो में दिख रहा शख्‍स विकास खंड में तैनात बाबू चंद्र मोहन नेगी है। रामपुर की स्वार तहसील में वायरल हुए विडियो में चंद्र मोहन नेगी किस्‍त जारी करने के लिए खुलेआम घूस की डिमांड करते दिखे। इसमें कहा जा रहा है क‍ि काम कराने के लिए तीन फीसदी का डिमांड की जा रही है। इसके अलावा दूसरी किस्‍त जारी करने के लिए वो पीड़ि‍त को फिर से प्रक्रिया दोहराने की बात कर रहा है। इसमें एक और बाबू का भी नाम सुनाई दे रहा है। पीड़ि‍त आरोपी बाबू से ही दूसरी किस्‍त निकलवाने की बात कहता है तो वो उसे वापस फिर से प्रक्रिया दोहराने को कहता है। इस पर पीड़ि‍त कहता है क‍ि आपने पैसे लिए हैा तो आप ही काम कराइए।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं, वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रामपुर ने इसकी जांच कराने के आदेश मुख्य विकास अधिकारी को दिए हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घूस मांगने की स्‍वार ब्‍लाॅक के बाबू की शिकायत मिली है। मामले में मुख्‍य विकास अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है क‍ि पूरा मामला पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुला आजम खान की विधानसभा स्वार टांडा के ब्लाॅक का है। वहां पर तैनात एक लिपिक बिना किसी डर और भय के खुलेआम तीन प्रतिशत की घूस मांग रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद से बाबू ने ऑफिस नहीं आ रहा है।