1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित महिला प्रधान के यहां सीएम ने जमीन में देशी अंदाज में खाया खाना और लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं साथ ही दलित महिला प्रधान के घर भोजन भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Apr 2018, 10:20 AM IST

moradabad

अमरोहा: सूबे का हाल जानने निकले मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल कुशीनगर हादसे के चलते अमरोहा में साढ़े पांच घंटा देरी से पहुंचे। उन्होंने सुबह की समीक्षा बैठक निरस्त करने के साथ सीधे हसनपुर पहुंचे और यहां जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं साथ ही सरकार उनके लिए कौन कौन से योजनायें चला रही है,ये भी बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दलित महिला प्रधान के घर भोजन भी किया।

यूपी के इस मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा

ब्रेकिंग:एन एच 24 पर भीषण हादसा, चार की मौत दो की हालत नाजुक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैदनगली गांव में पहुंच कर चौपाल लगायी और सीधे सीधे गांव की जनता से रूबरू होकर देशी अंदाज में गांव वासियो से संवाद किया। जनता के बीच मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और यह भी जाना कि किन किन लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिन लोगो को योजनाओं का लाभ नही मिला है। उनके लिए योगी ने सीएमओ, समाज कल्याण अधिकारी एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी को मंच पर बुलाया और निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर कैंप लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दें।

शादी से लौट रही मासूम को उठाकर बंद मकान में ले गया किशोर और कर डाला ये गंदा काम

सिपाही की पत्नी ने एसपी से कहा, साहब पति मेरे साथ करते हैं ये गंदा काम

इस दौरान उन्होंने कहा की पूर्व की सरकारों ने अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ भेदभाव किया। उनकी सरकार का मकसद सबका साथ सबका विकास है। कुछ लोग इसे दूसरी तरह से देख रहिब है। लेकिन उनके लिए गांव और गरीब महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके बीच पहुंचकर विकास कार्यों की हकीकत और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली जा रही है।

आपने देखा नहीं हाेगा एेसा सरकारी स्कूल, यूपी के इस सरकारी स्कूल के ये तस्वीरे देख दांताें तले उंगली दबा लेंगे आप

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरें

दरसल मेहंदीपुर गांव में ज्यादा तर जनसंख्या अनुसूचित जाति के लोगो की है। इसके अलावा यहां मुस्लिम आबादी भी है। इसलिए भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए इस गांव को चयनित किया गया। साथ ही विपक्षियों में भी ये सन्देश दिया गया कि वे भाजपा को दलित और मुस्लिम विरोधी बताते रहे हैं। गांव में विकास कार्य न के बराबर ही हुए थे। न ही सड़कें ठीक थीं और न नालियां यही,लेकिन बीते एक सप्ताह में इतना काम हो गया जोकि कई सालों में नहीं हुआ था।

मुख्यमंत्री ने महिला प्रधान प्रियंका के घर खाना खाया और खाने की तारीफ भी की। इसके साथ ही उसके पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारीयों से गांव में जो भी अधूरे काम हैं उन्हें जल्द पूरे करवाने के निर्देश दिए।