मुरादाबाद: कांग्रेस प्रवक्ता मिफ अफजल एक निजी प्रोग्राम में शिरकत करने मुरादाबाद पहुचे। पत्रकारों से बात करते हुए मीम अफजल ने कहा कि गठबंधन के सूत्रधार कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्लियामेंट की कैंटीन में बैठक बुलाई थी। जिसमे 18 पार्टियों के नेताओ ने शिरकत की थी। महागठबंधन की शुरुवात करने वाली कांग्रेस पार्टी है। कुछ लोगो से खुली बातचीत होती है, कुछ लोगो से बातचीत चल रही है। महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी का रहना बहुत जरूरी है और हम पूरी कोशिश कर रहे है।सभी राजीतिक पार्टियों के बीच बातचीत का बहुत अच्छा सिलसिला है गठबंधन। गठबंधन के लिए सभी पार्टियों के लोग काम कर रहे है।