1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात भर शवों के साथ रही बच्ची, सुबह जब घर वालों को जाकर बताया तो मच गयी सनसनी

युवक-युवती दोनों रिश्तेदार थे और दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्ते में दोनों आपस में मौसी और भांजा थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 22 May 2018, 3:46 PM IST

moradabad

रात भर शवों के साथ रही बच्ची, सुबह जब घर वालों को जाकर बताया तो मच गयी सनसनी

संभल: जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में आज उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब यहां एक खेत में प्रेमी युगल के शव मिले। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। पिछले काफी समय से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। न ही अभी दोनों में से किसी के परिजन ने पुलिस को कोई तहरीर दी है। उधर इस घटना के बाद पूरे गांव में इसको लेकर अलग-अलग चर्चा है।

जानिए, योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा, 'अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं'

सपा के इस सासंद ने कहा बीजेपी को उखाड़ फेंकना है, धोखा देकर सत्ता में आई

आपसे में थे मौसी भांजा

जानकारी के मुताबिक नखासा थाना क्षेत्र में मक्के के खेत में मंगलवार की सुबह एक युवक और युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। युवक-युवती दोनों रिश्तेदार थे और दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्ते में दोनों आपस में मौसी और भांजा थे। नजदीकी रिश्तेदारों ने बताया की इन दोनों ने बीस मई को शादी भी चुपके से कर ली थी। लेकिन अब ये कदम क्यों उठाया इसका जबाब किसी के पास नहीं है।

खाकी पर आरोप! जाने, नशे में चूर चौकी इंचार्ज की लोगों ने क्यों की धुनाई

यूपी की इस विधानसभा के विधायक और पुलिस आमने सामने, लगाया खुद की हत्या की साजिश का आरोप

जहर से पहले खायी थी पकौड़ी और केला

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने यह कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस मौके पर मिले साक्ष्यों आदि के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने मौके से जहरीला पदार्थ, केला और पकौड़ी बरामद की है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने पहले केला-पकौड़ा खाया इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। युवती का शव मक्के के खेत में जबकि युवक का शव बराबर के खेत में मिला है।

योगी के इस मंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव ? के खिलाफ दिया चौंकाने वाला बयान

जानिए क्या हुआः जब डिप्टी सीएम मौर्या ने काम के नाम पर नहीं, बीजेपी विधायक की मौत के नाम पर मांगे वोट

रात भर शवों के साथ थी बच्ची

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जिस समय प्रेमी युगल ने आत्महत्या की उस समय युवती की छोटी बहन भी मौके पर मौजूद थी। दोनों की मौत के बात वह पूरी रात शव के पास ही बैठी रही। सुबह होने पर बालिका दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।