19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown से सुधरी क्राइम की सेहत, मुरादाबाद मंडल में बीते छह दिनों में कोई बड़ी वारदात दर्ज नहीं

Highlights अपराध के लिए संवेदनशील थाने में लगभग शून्य स्थिति बीते छह दिनों में कोई बड़ी घटना नहीं हुई दर्ज पुलिस लगातार कर रही लोगों की मदद मंडल में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है
less than 1 minute read
Google source verification
up_police.jpg

police

मुरादाबाद: देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए 21 दिन का पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा, इसे सफल बनाने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी लगी हुई है। वहीँ अगर इस दौरान अपराध के आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग स्थिति शून्य है। ज्यादातर मामले लॉकडाउन उल्लंघन के हैं, जिसमें पुलिस ने जुर्माना वसूला और वाहन सीज किये हैं। रोजाना तकरीबन हर जिले में एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूलने के औसत आ रहा है। वहीँ अधिकारी भी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। दो दिन पहले मुरादाबाद में मझोला थाने में एक चोरी, रामपुर में आज एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। आई.जी रमित शर्मा के मुताबिक सारा पुलिस फोर्स कानून व्यवस्था के साथ ही कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम में लगी हुई है। फ़िलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

लॉकडाउन के बीच बेजुबानों के लिए चारा लेने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

कहीं कोई बड़ी घटना नहीं

यहां बता दें कि लॉकडाउन के छह दिन बीत चुके हैं, मंडल के किसी भी जिले से कोई बड़ी वारदात की सूचना नहीं है। जबकि अपराध की द्रष्टि से पूरा मंडल बेहद संवेदनशील है। लेकिन लोगों में इस महामारी का खौफ के साथ ही शायद अपराधी भी डर गए हैं। जिन इलाकों में रोजाना लूट-चोरी और कई सनसनीखेज वारदातें दर्ज होती थीं, अब वहां सन्नाटा ही पसरा है। लोग भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

Rampur: लॉकडाउन के बीच अचानक दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर दुकान में लग गयी आग

कर रही लोगों की मदद

पुलिस भी प्राथमिकता के आधार पर लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद में लगी हुई है। यही नहीं पीआरवी वैन राशन का सामान घर-घर पहुंचा रहीं हैं। सभी थाना पुलिस की टीमें भी लोगों की मदद कर रहीं हैं।