मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब हथियार बंद बदमाशों ने सरेराह सर्राफ कारोबारी से 30 लाख रूपए का सोना लूट लिया। घटना के बाद पूरे पुलिस में महकमे में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसपी सिटी अंकित मित्तल एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना उस वक्त हुई जब सर्राफ का कर्मचारी दुकान बंद कर सोना स्कूटी में रखकर रोजाना की तरह मलिक के घर जा रहा था। वहीँ इस घटना ने कांवड़ को लेकर हाई अलर्ट पुलिस की पोल भी खोल दी है।