
किसानों के तेवर देख योगी के अधिकारीयों एक दिन में दिलाये करोड़ों, लेकिन किसानों के तेवर सख्त
मुरादाबाद: गन्ना किसानों के तेवर देख सरकार से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय अधिकारी भी सक्रीय हो गए हैं। इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाधिकारी ने गन्ना भुगतान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अगवानपुर चीनी मिल ने आज 4 करोड 84 लाख का भुगतान किया है व बिलारी शुगर मिल ने 3 करोड 63 लाख, बेलबाडा शुगर मिल ने 2 करोड 18 लाख, रानीनागल शुगर ने 24 करोड 83 लाख का भुगतान किया है।
इतने समय में पूरा पेमेंट करने को कहा
बैठक में शुगर मिलों के प्रतिनिधियों से स्पष्ट रुप से पूछते हुए कहा कि बकाया भुगतान कितने समय में पूरा किया जायेगा। जिसमें शुगर मिल के प्रतिनिधियों ने पूर्णतः आष्वस्त करते हुए कहा कि बेलबाडा शुगर मिल का 104.28 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें से 28 करोड 83 लाख रुपये जून माह में भुगतान कर दिया जायेगा व 51 करोड 62 लाख रुपये का भुगतान माह जुलाई में किया जायेगा तथा 23 करोड 82 लाख रुपये का भुगतान अगस्त माह में किया जायेगा। उसी क्रम में बिलारी शुगर मिल के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि 86 करोड रुपये मिल पर बकाया है, जिसके सापेक्ष 14 करोड रुपये माह जून में भुगतान कर दिया जायेगा व 20 करोड रुपये माह जुलाई में कुल माह अगस्त तक 76 करोड रुपये का पूरा भुगतान कर दिया जायेगा।
लापरवाही पड़ेगी भारी
जिलाधिकारी ने अगवानपुर शुगर मिल के भुगतान में शिथिलता पायी जाने पर कडी फटकार लगाते हुए मिल प्रतिनिधि को निर्देषित करते हुए कहा कि स्पष्ट करें कि अगस्त माह तक कितना भुगतान करना सुनिष्चित करेंगे। जिसमें अगवानपुर शुगर मिल के प्रतिनिधि ने लिखित रुप में आश्वासन दिया कि 25 करोड रुपये का भुगतान माह जून में किया जायेगा व माह जुलाई में 35 करोड रुपये का भुगतान करने के पष्चात् अगस्त में 40 करोड रुपये का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सितम्बर तक शुगर मिल शत प्रतिशत भुगतान कर देगी।
हो सकती है ये कार्यवाही
जिलाधिकारी ने कहा कि माह अगस्त तक आपके द्वारा लिखित रुप में दिये गये समय के अनुसार भुगतान नहीं हुआ तो धारा 3/7 के साथ धारा 420 के तहत मुकद्मा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिये किसी के साथ भी किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलें 20 अगस्त तक अपने दिये गये समय के अनुसार भुगतान करना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही के लिये तैयार रहें।
Updated on:
31 May 2018 06:17 pm
Published on:
31 May 2018 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
