आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम मई में शुरू होना था,लेकिन पीएफए संस्था द्वारा सम्बन्धित ठेकेदार को अनुभव व अन्य औपचारिकतायें पूरी न होने पर रोक लगा दी गयी थी। जिसके बाद सभी औपचारिकतायें पूरी की गयीं। जिन्हें केन्द्रीय मंत्री ने मंजूर कर लिया और कुत्तों की नसबंदी की मंजूरी दे दी। अब 16 जुलाई से कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू हो जायेगा। जिसके लिए नगर निगम द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं।