एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो सुधारने पर जोर है। मुरादाबाद के संभल जिले में जेंडर रेशियो खराब है। जबकि कहीं कहीं 65 का औसत है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आजमगढ़ देवरिया, जौनपुर समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम है। इस बार आयोग ने कहा है कि दिव्यांगों को न सिर्फ वोटर बनाएं बल्कि सभी मतदाताओं को बूथों तक कैसे लाएं यह भी ध्यान दें। बूथों पर पानी का इंतजाम, छाया का बेहतर इंतजाम होगा। बूथों में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि वह मतदाताओं से अच्छा व्यवहार करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग की मंशा है कि निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव संपन्न करवाया जाए ऐसा माहौल बने।