
11 जून को सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी, मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संभल। यूपी वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर 11 जून को हड़ताल करने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मचारियों ने राज्य सरकार द्वारा मांगे न माने जाने के संबंध में विरोध प्रदर्शन रखने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
दरअसल वाणिज्य कर कर्मचारियों की मांग है कि केंद्रीय कर प्रशासन के विभाग ने जीएसटी के सफलतापूर्वक क्रियान्व्यन के लिए प्रशासनिक पुनर्गठन मार्च 2017 में ही कर लिया लेकिन वाणिज्य कर विभाग से अभी तक कैडर का पुनर्गठन नहीं हुआ है। इसका तत्काल पुनर्गठन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वित्त विभाग की स्वीकृति के उपरांत 951 पद प्रधान सहायक और 512 पद कनिष्ठ सहायक के पदों का शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। जिसके तहत अपनी चार सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं किए जाने तक आंदोलन दारी रखने की घोषणा की है।
आपक बता दें कि उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले 25 मई से प्रदेश भर में वाणिज्यकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कई चरणों में किया जा रहा है। जिसके तहत अब 11 जून को सामूहिक हड़ताल का ऐलान किया है। साथ ही 20 जून तक मांगें नहीं पूरी होने पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया है।
Published on:
09 Jun 2018 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
