1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस स्मार्ट वाच से टल जाएगा रेल हादसा,यात्रियों को भी मिलेगी मदद

इस प्रोजेक्ट की मदद से छात्रों ने रेलवे के सामने आने वाली बड़ी परेशानी का समाधान करने के लिए एक प्रयास किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 8 May 2018, 9:43 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: एक बार मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों एवं शिक्षकों ने शहर का नाम ऊंचा किया है। जी हां मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के अंतिम वर्ष के 3 छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रोजेक्ट भारतीय रेल और उनकी व्यवस्था सुरक्षात्मक एवं आधुनिक बनाने के ऊपर आधारित है।

आंधी-तूफान के बीच इन 6 राशियों वाले लोग रहे सावधान, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Alert: देर रात यूपी के इन जिलों में तेज आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

इन्होने बनाया प्रोजेक्ट

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से शुरू की गई इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट ग्रांट योजना में मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को बढ़ाना था। मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र मनीष भारद्वाज, दीपिका तथा अभिषेक आर्य ने संस्थान के सहायक प्रोफेसर मानस सिंघल के निर्देशन में यह प्रोजेक्ट पूरा किया।

देर रात तेज आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, आज भी हाई अलर्ट, पश्चिमी यूपी में सभी स्कूल बंद

तूफ़ान की आहट से स्कूल कॉलेज बंद, अधिकारीयों को अलर्ट जारी

स्मार्ट वाच से टल सकेगा हादसा

इस प्रोजेक्ट का शीर्षक ए डी एच एफ सिस्टम था। इस प्रोजेक्ट की मदद से छात्रों ने रेलवे के सामने आने वाली बड़ी परेशानी का समाधान करने के लिए एक प्रयास किया है। कई बार ऐसा देखा गया है कि पटरियों पर काम चलने की वजह से ट्रेन की पटरी से उतरने का हादसा हुआ है। इस प्रोजेक्ट की मदद से पटरियों पर काम करने वालों को आसपास आ रही ट्रेन का पहले ही पता चल जाएगा। हर कर्मचारी के पास एक स्मार्ट वॉच उपलब्ध होगी जो कि पास आ रही ट्रेन के बारे में जानकारी देगी साथ ही उस घड़ी में एक इमरजेंसी बटन का भी प्रावधान है। इस बटन की सहायता से वह कर्मचारी ट्रेन को यह संदेश भी दे सकता है कि पटरियों का काम पूरा नहीं हुआ है तथा वह अपनी ट्रेन को रोक दें।

एनसीआर के इस शहर में जाम से मिलेगी राहत, खुद एसएसपी ने बनाया ये खास प्लान

इस महिला खिलाडी ने खोली यूपी पुलिस की पोल

यात्रियों को मिलेगी ऐसे मदद

इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में रेलवे के यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा भी प्रदान करने का मॉडल बनाया है। यदि कोई व्यक्ति बीमार महसूस करता है तो वह अपना PNR नंबर डालकर एक बटन दबा सकता है जिससे उसे पास की स्टेशन पर मदद मिल जाएगी।

अब पेटेंट की कोशिश

इस प्रोजेक्ट के लिए CST यूपी से 20000 की सहायता राशि प्राप्त हुई थी तथा अब इस प्रोजेक्ट में 50000 का तीसरा इनाम जीता है। इस प्रोजेक्ट के लिए छात्रों तथा उनके गाइड मानस सिंघल ने पेटेंट की अर्जी दाखिल की है।

इस उपलब्धि के लिए संस्थान के निदेशक डॉ भानु प्रताप सिंह , तकनीकी निदेशक डॉक्टर ए घोष , इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के विभागाध्यक्ष डॉ फारूक हुसैन एवं मैनेजमेंट के सभी सदस्यों ने सभी छात्रों को बधाइयां दी हैं।