आपको बता दें कि गन्ने का बकाया और किसानों को उचित रेट पर खाद और बीज न मिलने समेत कई मांगों को लेकर देश भर के किसानों ने आज एक जून से दस जून तक शहरों में दूध और सप्लाई ठप करने का एक महीने पहले ही ऐलान किया था। जिसका असर पहले दिन कुछ ख़ास नहीं दिखा, लेकिन मुरादाबाद मंडल में किसानों ने जगह-जगह बड़ी मंडियों में सप्लाई रोककर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की।