25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगेतर को प्यार से बुलाकर बिस्तर पर हाथ-पैर बांधकर बोली, बहुत भागते हो अब नहीं जाने दूंगी…उसके बाद

पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो सख्ती से पूछताछ पर युवती और उसकी मां टूट गयी और जुर्म क़ुबूल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Nov 2018, 5:20 PM IST

moradabad

मंगेतर को प्यार से बुलाकर बिस्तर पर हाथ-पैर बांधकर बोली, बहुत भागते हो अब नहीं जाने दूंगी...उसके बाद

मुरादाबाद: शहर के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। यहां एक युवती ने शादी तय होने के बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी। परिजनों ने शक के आधार पर युवती और उसकी मां के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन दोनों ने हत्या से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो सख्ती से पूछताछ पर युवती और उसकी मां टूट गयी और जुर्म क़ुबूल कर लिया। पुलिस ने मां-बेटी के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

VIDEO : बच्चियों को बढ़ावा देने को टूर्नामेंट का हुआ आगाज, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी इनामी राशी

इस तारीख को थी शादी

पाकबड़ा में भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। परिजनो ने जिस लड़के के साथ बेटी का रिश्ता तय किया वह लड़का युवती को पसंद नहीं था और वह चार बच्चों के एक पिता से प्यार करती थी। 10 दिसम्बर को शादी होनी थी मगर इससे पहले ही इश्क के जुनून में लड़की ने आशिक के साथ मिलकर अपने मंगेतर अपने होेने वाले पति को मौत की नींद सुला डाला। हालांकि घटना लगभग 18 दिन पहले की है। मगर मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए इश्क की मारी युवती व उसके प्रेमी एवं युवती की मां को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा।

कार्तिक मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बनाई जबर्दस्त रणनीति, सच्चाई जानकर बदमाशों के उड़ जाएंगे होश

यहां मिली लाश

पाकबड़ा पुलिस ने बताया कि पाकबड़ा के ग्राम महलकपुर माफी निवासी रमेश की पुत्री रानी का रिश्ता सोनू पुत्र जयपाल निवासी उपरोक्त गांव के साथ तय हुआ था। 10 दिसम्बर को शादी होनी थी मगर इससे पूर्व ही 2 नवम्बर को ग्राम बकैनिया के जंगल में सोनू का शव मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मोबाइल सीडीआर के जरिये शक के दायरे के आई रानी व उसके आशिक गांव निवासी अशोक उर्फ फकीरा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो दोनो टूट गये।

सात साल की बच्ची के बीमार होने की वजह बना घर का ही शख्स, पता लगते ही पिता ने भिजवा दिया जेल-देखें वीडियो

चार बच्चों के बाप से थे सम्बन्ध

इश्क की मारी रानी ने बताया कि परिजनों ने उसका रिश्ता सोनू से तय कर दिया था। 10 दिसम्बर को बारात आनी थी मगर रानी पहले ही अपना दिल गांव के ही अशोक उर्फ फकीरा जो कि चार बच्चो का बाप है उसे दे चुकी थी। दोनो के बीच आए दिन शारीरिक संबंध भी बनते रहते थे। रानी को अशोक से दूर जाना गवारा नहीं था। उसने योजना बनाकर 2 नवम्बर की शाम को सोनू को फोन कर बहाने से घर बुला लिया और उसे खूब शराब पिलाई। रात में उसे अपने घर रोककर अपने आशिक अशोक के जरिये गला दबाकर हत्या कर दी और शव बकैनिया के जंगल में फेंक दिया।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, रात को हुई एेसी घटना कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियाे

ये हुए गिरफ्तार

रानी ने बताया कि वह अशोक से प्यार करती है और अपने प्यार में कोई दीवार उसे बर्दाश्त नहीं थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में रानी व अशोक का साथ देने वाली रानी की मां राधा को भी गिरफ्तार कर लिया।