26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर मिठाई लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, यूपी के इस शहर में 8 लाख की नकली मिठाइयां पकड़ी गयीं

प्रशासन व् खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी मावा और नकली मिठाइयां पकड़ी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 6 Nov 2018, 8:59 AM IST

court

दिवाली पर मिठाई लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, यूपी के इस शहर में 8 लाख की नकली मिठाइयां पकड़ी गयीं

मुरादाबाद: त्योहारी सीजन में मिलावट खोर आम लोगों की सेहत के साथ हर बार खिलवाड़ करते हैं और जिम्मेदार इस पर अंकुश लगाने का दावा ही करते नजर आते हैं। जी हां अभी तक जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों में प्रशासन व् खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी मावा और नकली मिठाइयां पकड़ी हैं। जबकि 8 लाख से अधिक कीमत की मिठाई नष्ट करवाई है। अधिकारीयों के मुताबिक ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

दीपावली के मौके एक मां अपने बच्चों से अपनाने की लगाती रही गुहारः देखें वीडियो

मुनाफे के चक्कर में खिलवाड़

दीपावली के मौके पर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर आपकी सेहत से खिलवाड़ करने की पूरी तैयारी कर चुकें है। सबसे ज्यादा मुनाफा मिठाइयों में होने के चलते बाजार में बिक रहीं ज्यादातर मिठाइयों में जमकर मिलावट की गयी है। बाजार में बिक रहा लड्डू हो या फिर बर्फी, बालूशाही सब मिलावट के सामान से तैयार किये गए है। मिलावट खोरों ने मिल्क केक में रिफाइंड ऑयल, सूजी और मिल्क पाउडर मिलाया है जिसकी क्वालिटी निम्न स्तर की है।

दीपावली के मौके पर 6 वर्ष बाद लौटी मां हाथ जोड़कर करती रही मिन्नत, पर बच्चों ने अपनाने से किया इनकार

इतनी मात्र में मिला सामान

जनपद में खाद्य विभाग की टीम द्वारा की जा रहीं छापेमारी में जो तस्वीर सामने आई है वह मिलावटखोरों की करतूत सामने लाने के लिए काफी है। खाद्य विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया मौहल्लें में एक घर में छापेमारी की तो मिलावट खोरों के कारनामें देख दंग रह गयी। घर के अंदर मशीनों की सहायता से बर्फी, मिल्क केक और अन्य मिठाइयां बनाई जा रहीं थी और बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रहीं थी। बर्फी और मिल्क केक में सूजी का इस्तेमाल किया जा रहा था साथ ही रिफाइंड ऑयल और मिल्क पाउडर भी घटिया क्वालिटी का पाया गया। टीम को मौके से मिठाइयों में मिलाया जा रहा कैमिकल से बना सफेद पाउडर भी बरामद हुआ। मौके पर तैयार 28 कुंतल मिठाई को बरामद करने के साथ ही मकान को सीज कर दिया गया है। बरामद मिठाइयों को नष्ट किया जा रहा है।

मुस्लिम युवती को हिन्दू बनाकर शादी करने वाला युवक अब खुद फंसा धर्म परिवर्तन के फेर में

लोग रहें सतर्क

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार के मुताबिक बरामद मिठाइयों के तेरह सैम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए है साथ ही जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी उसके मालिक इंतजार अहमद को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य विभाग के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी। प्रशासन के मुताबिक दीपावली पर ग्राहकों को सावधान रह कर खरीदारी करनी चाहिए और बर्क लगी मिठाइयों की खरीद से पहले अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।