10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में इलाज को आई मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप

युवको ने तब उसे अपना शिकार बनाया जो वो सरकारी अस्पताल में दवा लेने आई थी। ये घटना अस्प्ताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 14 Sep 2018, 2:19 PM IST

moradabad

अस्पताल में इलाज को आई मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में मंद बुद्धि लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें युवको ने तब उसे अपना शिकार बनाया जो वो सरकारी अस्पताल में दवा लेने आई थी। ये घटना अस्प्ताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। आरोपी उसे अपने साथ बहला के पडोसी तहसील के एक छात्रावास में ले गए और शाम को वहीँ लगे एक मेले में छोड़ गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

इलाज कराने आई थी युवती

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की 14 वर्षीय लड़की सामुदायिक केंद्र में पट्टी कराने आई थी। लड़की कुछ मंदबुद्धी बताई जा रही है। उसी अस्पताल में एक युवक भी पट्टी कराने आया था। युवक अस्पताल से लड़की को अपने साथ टैक्सी से बहला फुसला कर ले गया। जिसके बाद लड़की शाम को युवक लड़की को मेले में छोड़कर चला गया। ग्रामीणों द्वारा लड़की से बात करके उसे उसके घर पहुंचाया गया।

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

बेहद सहमी है लड़की

घटना के बाद लड़की बेहद सहमी हुई है और सम्भावना जताई जा रही है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ। फ़िलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस द्वारा लड़की और उसके परिजनों से बात की गई। हालाकी लड़की के परिजन रेप की बात से इनकार कर रहे है। लेकिन पुलिस द्वारा रेप की आशंका के चलते लड़की का मेडिकल कराया गया है। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

यूपी के इस शहर में हुआ भीषण हादसा,तीन की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलते ही कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। लड़की को उत्तराखंड के जसपुर ले जाया गया था और वहीँ एक कोचिंग के हॉस्टल में आरोपी ले गए थे।लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू आकर दी गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।