
छेड़छाड़ से आजिज नाबालिग दलित लड़की ने फांसी लगाकर दी जान
मुरादाबाद: सूबे में महिला सुरक्षा के भले ही कितने दावे किये जा रहे हों,लेकिन आधी आबादी की सुरक्षा अभी भी हवा हवाई ही चली आ रही है। घटना होने के बाद सिवाय लकीर पीटने के और कुछ नहीं दिखाई पड़ता है। ऐसा कुछ मामला शहर में सामने आया है। यहां छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग दलित लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका एक मनचले की छेड़ छाड़ से परेशान थी। आसिफ नाम का आरोपी लड़की से आये दिन छेड़ छाड़ कर रहा था साथ ही मृतका को धमकी भी आरोपी की तरफ से दी जा रही थी। पुलिस ने पाक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
लगातार परिवार को धमकी मिल रही थी
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला का है। यहां पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती थी। आरोप है कि साल भर पहले कासिम ओर उसके भाई आसिफ ने अपहरण कर लिया था। जिसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर आसिफ ओर कासिम को ग्रिफ्तार कर लिया था। जिसमे से कासिम अभी जेल में जबकी आसिफ जमानत पर बाहर है। मृतका के परिजनों का आरोप है की आसिफ नाबालिग को पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वो मृतका के साथ आये दिन छेड़ छाड़ करता था। साथ ही दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने को धमकी भी दे रहा था। रोज़ रोज़ की धमकी ओर छेड़ छाड़ से परेशान होकर रुची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बोली पुलिस होगी सख्त कार्यवाही
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया की परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ ऐसे हालत बनने पर पुलिस की लापरवाही पर कोई जबाब नहीं दिया गया है।
Published on:
08 Jun 2018 03:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
