मुरादाबाद: सरकार बदलने के साथ अधिकारीयों की बदली सरकार भक्ति किसी से छिपी नहीं है। जिसमें सूबे के अलग अलग शहरों में कई सरकारी इमारतों को भगवा में रंग दिया गया। यही नहीं जनपद में स्कूल के साथ साथ जिला कारागार को भी भगवा में रंग दिया गया। दो दिन पहले पत्रिका ने प्रमुखता से बिलारी तहसील प्राथमिक विद्यालय खाबरी अव्वल के स्कूल को भगवा में रंग में रंगने की खबर चलाई थी। जिसमें स्थानीय विधायक ने भी स्कूल के रंग पर ऐतराज जताया था वहीँ अधिकारीयों ने जांच कर कार्यवाही की बात कही थी। अब इस खबर का बड़ा असर हुआ है। जिसमें स्कूल प्रबन्धन ने रातोंरात स्कूल को पुराने रंग में रंग दिया।