3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 साल से था फरार इस गलती से गिरफ्तार हो गया ये एक लाख का ईनामी

जीआरपी के मुताबिक मुरादाबाद,अमरोहा, मेरठ समेत आसपास के कई जिलों में इसके खिलाफ ट्रेनों में लूटपाट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
2 min read
Google source verification
moradabad

12 साल से था फरार इस गलती से गिरफ्तार हो गया ये एक लाख का ईनामी

मुरादाबाद: मुरादाबाद जीआरपी को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें उसने पिछले 12 साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अमरोहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। जीआरपी के मुताबिक आरोपी पर मुरादाबाद के अलावा मेरठ, सम्भल में भी दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

यूपी के इस जिले में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, सब कुछ जलाकर कर दिया खाक, लोगों में दहशत

इस तरह का है अपराधी

सीओ जीआरपी डॉ संतोष कुमार सिंह ने आज प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि जीआरपी मुरादाबाद ने हरपाल सैनी उर्फ हरिमाण्डल को गिरफ्तार किया है। ये काफी शातिर किस्म का बदमाश है।ट्रेनों में लूटपाट और चोरी के लिए ये मुरादाबाद समेत आसपास के मंडलों में कुख्यात है। इसे जीआरपी ने पहले 2006 में गिरफ्तार किया था। लेकिन ये पेशी के दौरान चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान जीआरपी ने इसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने से उसे सफलता नहीं मिली। फिर ये इतना शातिर था कि अपनी पहचान बदलकर किराए पर रहता था। और लगातार ठिकाना बदल लेता था। इस समय भी बिहार में नाम बदलकर रह रहा था।वहीं इसने शादी भी कर ली थी। आज जब अपने परिवार से मिलने बिहार जा रहा था तभी जीआरपी ने इसे दबोच लिया।

रठ में पशु चिकित्सक की हत्या, हाइवे पर शव रखकर लोगों ने लगा दिया जाम

इतने हैं मामले दर्ज

जीआरपी के मुताबिक मुरादाबाद,अमरोहा, मेरठ समेत आसपास के कई जिलों में इसके खिलाफ ट्रेनों में लूटपाट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इससे अभी और पूछताछ की जा रही है।

रंगदारी वसूलने आए 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड में किया घायल

अभियान जारी रहेगा

यहां बता दें कि ईनामी बदमाशों की धड़पकड़ को लेकर जीआरपी में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें करीब महिना भर पहले भी मुरादाबाद जीआरपी ने पचास हजार का एक इनामी पकड़ा था। उसके बाद आज इस इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से जीआरपी के हौसले बुलदं है। जीआरपी अधिकारीयों के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ अभी ये अभियान लगातार जारी रहेगा। ताकि रेल यात्रियों में सुरक्षा का एहसास रहे।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग