5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी-तूफान से इस जिले में 5 की मौत, ब्लैक आउट हुआ शहर

आंधी तूफ़ान ने मंडल भर में जमकर कहर बरपाया। इस आंधी तूफ़ान से पांच लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं।

2 min read
Google source verification
moradabad

आंधी-तूफान से इस जिले में 5 की मौत, ब्लैक आउट हुआ शहर

मुरादाबाद: शुक्रवार रात अचानक आये आंधी तूफ़ान ने मंडल भर में जमकर कहर बरपाया। मौसम के इस बदले तेवर का असर जनजीवन पर बुरी तरह पड़ा। अभी तक की जानकारी में मंडल में इस आंधी तूफ़ान से पांच लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। चूंकि आंधी बारिश के साथ कई इलाकों की लाईट भी ठप हो गयी थी। वो अभी तक चालू नहीं हो पाई है। इस कारण पानी की सप्लाई भी ठप है। प्रशासन ने रिपोर्ट कर सभी आपदा पीड़ितों को शासन से मदद का आश्वासन दिया है।

मेरठ निकाय चुनाव में मायावती के फार्मूले से निकली कैराना फतह की राह

जनजीवन इस तरह हुआ प्रभावित

मंडल में बड़ी तादात में गिरे पेड़ो और बिजली के खम्भों के कारण हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गयीं थी। यही नहीं रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन टूटने से कई घंटे रेल यातायात ठप रहा। इसके अलावा पाकबड़ा थाना क्षेत्र मेंमह्ल्क्पुर मांफी गांव में आंगन में पेड़ गिरने से वहां खड़े 22 वर्षीय फुरकान की मौत हो गयी। और पीत्लाबस्ती कटघर इलाके में मकान की दीवार गिरने से उसमें दबकर रोहताश के सात वर्षीय बेटे लाल सिंह की मौत हो गयी। कुन्दरकी थाना क्षेत्र में कमालपुर निवासी नन्हे की छत से गिरकर मौत हो गयी।

तेज आंधी बनी आफत, भरभरा कर दिवार गिरने से हादसा

इस तरह तूफ़ान ने ली जान

पडोसी जनपद अमरोहा के गजरौला में नयी बस्ती निवासी आठवीं का छात्र मुबारिक तूफ़ान से उड़कर आई सीमेंट की चादर की चपेट में आकर घायल हो गया,अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा संभल में तीन शेड की चादर से मुन्ना नामक युवक की गर्दन कट कर मौत हो गई। वहीँ जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में भी एक महिला की मौत की जानकारी आ रही है। जहां तक घायलों की संख्या है उसका अनुमान नहीं लग पाया है। लगभग दो सौ से अधिक बताई जा रही है।

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान...

जल्द मदद में जुटे अधिकारी

मुरादाबाद में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारीयों से आंधी तूफ़ान में हताहत हुए परिवार की डिटेल मंगवा उन्हें शासन से जल्द से जल्द सहायता दिलवाने की बात कही है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं चलने से उड़े धूल के गुबार

बिजली पानी की सप्लाई ठप

यहां बता दें कि शहर में अभी तक शुक्रवार रात से गयी बिजली नहीं आई है। जिसे इन्वर्टर भी ठप हो गए हैं। जबकि बिजली और पानी की सप्लाई कब तक हो पाएगी इसका भी कोई संतोषजनक जबाब प्रशसान या सम्बन्धित विभाग नहीं दे पाया है।