6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HOLI 2018: हुडदंगियों पर जमीन के साथ आसमान से भी होगी निगरानी

सीसीटीवी कैमरों से भी शहर के हर हिस्से पर भी नज़र रखी जायेगी। साथ ही होली जलने वाले सभी स्थानो संवेदनशील क्षेत्रो पर ड्रोन कैमरो से नज़र रखी जायेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 Mar 2018, 10:33 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: शहर में रंगों के पर्व होली पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष इंतजाम किये गये है। इस बार रंगों के पर्व में माहौल खराब करने का प्रयास करने वाला कोई भी असामाजिक त्तब अपने मकसद में कामयाब नही हो पायेगा। क्योकि पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा ब्लू प्रिंट तैयार किया है। जिससे असामाजिक तत्वों का बचना मुश्किल ही नही बल्कि नामुमकिन होगा। इस बार जमीन पर हुड़दंग कर माहौल खराब करने वालो पर पुलिस पीएसी सीआरपीएफ की पैनी नज़र तो रहेगी साथ ही तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरों से भी शहर के हर हिस्से पर भी नज़र रखी जायेगी। साथ ही होली जलने वाले सभी स्थानो संवेदनशील क्षेत्रो पर ड्रोन कैमरो से नज़र रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें Holi 2018: होली खेलने से पहले करें ये काम और इस तरह छुड़ाएं रंग

यह भी पढ़ें Holi 2018: होली खेलने से पहले पढ़ेें यह खबर, इन रंगों में होता है केमिकल, कैंसर का भी है खतरा

एसएसपी प्रतिन्द्रर सिंह का कहना है कि इस बार जुमा और रंग एक दिन है। इसलिए सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था कर ली गयी है। जनपद के 21 थानों में 21 विशेष टीमो को लगाया गया है। इस इसके अलावा पीएसी और मिली पुलिस सीआरपीएफ पूरी तरहा से जिले के चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहेगी। सभी संवेदनशील सील क्षेत्रो और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सिटी सीसीटीवी कैमरा ड्रोन कैमरा से नज़र रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें इस सदी में पहली बार होली पर बन रहे हैं ये योग , करेंगे यह काम तो खुल जाएगी आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें होली 2018: होली पर पुलिस करेगी फोटोग्राफी

यहां बता दें कि मुरादाबाद मंडल के पांचो जिलों में कुल 6049 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयीं हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए 24 घंटे पहले ही होली वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मुख्य चौराहों और होली दहन स्थल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। सभी जिलों को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पुलिस बल के साथ ही पी ए सी भी रहेगी।

जनपदवार होली के स्थान

मुरादाबाद-1365

बिजनौर-1569

रामपुर-1126

संभल-971

अमरोहा-1018

मुरादाबाद में सबसे ज्यादा संवेदनशील तहसील कांठ है जहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश पुलिस कर्मियों को मिले हैं। इसके साथ ही नयी परम्परा नहीं डालने दी जायेगी। हुडदंगियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।