पुलिस लाइन में सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने होली खेलना शुरू कर दी थी। आई जी विनोद कुमार सिंह,एसएसपी डॉ प्रितिंदर सिंह,एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव,एसपी देहात उदय शंकर सिंह के साथ ही सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों ने जमकर होली का आनंद लिया। पुलिस कर्मियों ने भी आज अधिकारीयों के सामने जमकर डांस किया। यही नहीं एक बार तो एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव को पुलिस कर्मियों ने कंधे पर ही उठा लिया। दोपहर तक पुलिस कर्मियों का होली खेलने का सिलसिला जारी रहा।