मुरादाबाद. निकाय चुनाव में शराब के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पा रही है। जी हां, आबकारी टीम ने एक गाड़ी से लाई जा रही दूसरे राज्य की शराब पकड़ी है। आबकारी विभाग ने गाड़ी में भरी भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बूझपुर मानपुर रोड पर चेकिंग के दौरान लग्जरी कार जायलो गाड़ी संख्या डीएल 4 सी एनबी 3572 को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी और पिछली सीट के नीचे हरियाणा मार्का शराब की तस्करी 24 बोतल आरएस, 36 बोतल इम्पीरियल ब्लू, 180 पव्वे, बेस्टो बिहस्की बरामद की है। आबकारी विभाग की टीम ने चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।