डीएम राकेश कुमार सिंह ने अधिकारीयों से कहा कि कांवर मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें पुलिस और प्रशासन मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कांवड़ रूट पर कांवरियों के लिए समुचित व्यवस्था में पेय जल और सुरक्षा पर चौकसी के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों से जिनके क्षेत्र में कांवड़ रूट आता है अलर्ट रहेंगे। इसके साथ ही खासकर सप्ताह के तीन दिन विशेष चौकसी रखी जायेगी। इसमें शनिवार,रविवार और सोमवार को विशेष सतर्कता बरती जायेगी। सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में रहेंगे। किसी भी कांवरिये को कोई दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारीयों को कांवड़ रूट पर साफ़ सफाई और मंदिरों में साफ़ सफाई को लेकर कोताही न बरतने की हिदायत दी।