लखीमपुर खीरी गैंग रेप और हत्याकांड मामले में सपा सांसद डा. एसटी हसन ने लखीमपुर खीरी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहाकि, यदि आरोपित शादीशुदा हैं तो उन्हें जमीन में गाड़कर पत्थरों से मार डाला जाए। शरीयत के मुताबिक जिन देशों में इस अपराध के लिए सजा दी जाती है, वहां दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होतीं। सऊदी अरब इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सपा सांसद डा. एसटी हसन ने एक बयान में कहा है कि, कड़ी सजा मिलने से आगे से कोई बेटियों के साथ दुष्कर्म करने की हिम्मत ही नहीं कर सकेगा। प्रत्येक दिन अखबारों में बेटियों के साथ दुष्कर्म की खबरें पढ़ने को मिल जाती हैं। ऐसे में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म और हत्या के मामले में और कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।