मुरादाबाद: सूबे में आम लोगों पर गोली चलाकर यूपी पुलिस अपराधियों में कानून का खौफ का भले ही बखान करे, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। जी हां आये दिन होने वाली घटनाएं पुलिस की पोल खोल रही हैं। ताजा मामला शहर के गलशहीद थाना क्षेत्र का है। यहां बेख़ौफ़ दबंगों ने रोडवेज पुलिस चौकी के सामने होटल मालिक पर सरेआम फायिरंग की,जिसमें होटल मालिक और उसका स्टाफ बाल बाल बच गया। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गयी। घटना मंगलवार देर रात साढ़े बारह बजे की है। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि होटल मालिक काफी डरा हुआ है।