
मुरादाबाद: शहर के मदरसे में पढ़ रहे एक छात्र बनारस में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी जानकारी आने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद छात्र के साथ पढ़ने वाले छात्र और उसके सम्पर्क में आये सभी लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी है। छात्र बीती 12 मार्च को जमातियों के साथ बस से बनारस पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसे के दो छात्रों का सैम्पल लिया है। इसके साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज्ड कर दिया है।
देवबंद से आई थी बस
यहां बता दें कि बनारस निवासी एक छात्र मुरादाबाद मंडी चौक स्थित शाही मदरसा में पढ़ता है। कोरोना की दहशत के बाद स्कूल कालेज और मदरसे बंद हैं। छात्र 12 मार्च को जमातियों की बस में उनके साथ बैठकर बनारस चला गया। ये बस देवबंद से चली थी। बनारस पहुंचने पर छात्र की तबीयत खराब होने लगी। कोरोना के लक्षण आने पर उसकी ट्रैवल हिस्ट्री चेक की गई। इसके बाद ही छात्र को कोरोना संक्रमण फैलने की वजह स्पष्ट हुई है।
सहारनपुर: नॉनवेज नहीं मिला तो जमातियों ने खाना फेंका, वार्ड में ही कर दिया शौच
87 की हुई स्क्रीनिंग
शनिवार को बनारस प्रशासन ने मुरादाबाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। इसके बाद स्वास्थ विभाग और नगर निगम की टीमें मदरसा पहुंची। मदरसे में 87 बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें दो छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कर सैंपल लिए गए। छात्र का लालबाग स्थित मदरसे में भी आनाजाना था। स्वास्थ्य विभाग ने लालबाग से भी 184 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें कई छात्र हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक छात्र के संपर्क में रहे लोगों का सत्यापन कार्य अभी जारी है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक इस बाबत वाराणसी प्रशासन से संपर्क हो चुका है और उसके दोस्तों की यहां स्क्रीनिंग करते हुए सक्रियता बरती जा रही है।
Published on:
5 Apr 2020, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.