
श्मशान में चिता के पास महिला आैर पुरुष कर रहे थे एेसा काम, लोग देखकर रह गए हैरान
रामपुर।यूपी के रामपुर जिले में स्थित मिलक नाम के एक कस्बे में श्मशान घाट बना हुआ है।इस श्मशान घाट में हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया जाता है।लेकिन यहां के श्मशान घाट में शवों की चिता के पास महिला आैर पुरुष ने एेसा काम किया।जिसे जानकर परिवार भी दंग रह गया। उन्हें इसका पता अस्थियां लेने श्मशान घाट आने पर लगा। जहां उन्होंने चपरासी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने यह सच्चार्इ बतार्इ। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शव का श्मशान घाट में किया था अंतिम संस्कार
दरअसल पटेलनगर निवासी सुरेश चंद्र गंगवार के साढू का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके शव को परिवार वालों ने मिलक के नया गांव स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया था।पंडित के बताने पर पूरी तरह हिंदू धर्म के अनुसार अंति संस्कार कर चिता जलाकर परिवार चला गया।इसके बाद रविवार को परिवार श्मशान घाट अस्थियां लेने पहुंचे। तो उन्हें अस्थियों के पास कुछ एेसा दिखा की वह हैरान रह गये। वहां पर नमक,नींबू, चीनी,दाल सहित तंत्र-मंत्र का सामान रखा हुआ था।इसे देखते ही गुस्साएें परिजनों ने श्मशान घाट के चपरासी को बुलाया। उन्होंने उससे कड़ी पूछताछ की।
महिला-पुरुष ने किया था ये काम
यह देखकर हैरान आैर परेशान परिजनों ने मोक्षधाम के चपरासी से कड़ी पूछताछ की। इस पर चपरासी ने बताया कि नगर के एक महिला आैर मंडी समिति के सामने रहने वाले पुरुष ने जलती चिता के पास तंत्र-मंत्र क्रिया की थी। इसके बाद वह यह सामान रखकर चले गये।यह पता लगते ही सुरेश चंद्र गंगवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।उन्होंने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Published on:
18 Jun 2018, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.