शासन से आए पत्र में कहा गया है कि नोवेल कोरोना वायरस की आपदा को देखते हुए जो शिक्षक निलंबित हैं या जिनका वेतन रुका हुआ है, ऐसे सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का माह मार्च 2020 का पूर्ण वेतन दिया किया जाए। बीएसए अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि इस संकंट की घड़ी में शिक्षकों को किसी तरह की कोई आर्थिक तंगी से न जूझना पड़े। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों की ग्रांट आ गई है। इसमें अनुदेशकों का अभी ग्रांट नहीं मिला है, प्राप्त होते ही उन्हें भी दे दिया जाएगा।