राकेश ने बताया कि जेनरिक दवा में जितनी कमाई यह दवा विक्रेता करतें हैं उन पर किसी की नज़र नही है। दस गोलियों के स्ट्रिप पर अगर 100 रुपये प्रिंट मूल्य है तो वह दवा 7 से आठ रुपए की उन्हें मिलती है और वह बिना बिल के अपनी मर्जी से मार्केट में उसे बेचते हैं, जिससे बीमार यानी दवा खरीददार को भारी नुकसान तो होता ही है। साथ ही सरकार को लाखों करोड़ों का टैक्स की भी चोरी की जाती है।