27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBI में उथल-पुथल मचाने वाला मीट कारोबारी मोइन कुरैशी यूपी के इस जिले का है रहने वाला

एक कसाई खाने से लेकर कुरैशी की बेटी की शाही शादी के किस्‍से मीडिया में सुर्खियां बन चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Oct 2018, 8:50 PM IST

moin qureshi file photo

CBI में उथल-पुथल मचाने वाला मीट कारोबारी मोइन कुरैशी यूपी के इस जिले का है रहने वाला

रामपुर। सीबीआई में मचे घमासान को लेकर जिस शख्स का नाम चर्चा में है वह अरबपति मीट कारोबारी मोइन कुरैशी पश्चिमी यूपी के रामपुर जिले का रहने वाला है। उसकी रामपुर के मस्जिद काले खान मुहल्ले में अरबों रुपये की लागत से बनी हुई शानदार कोठी है। इसके अलावा दिल्ली नैनीताल हाइवे किनारे अरबों रुपये का गोदाम है। जहां से मरे हुए पशुओं की खाल और पशुओं के अंग विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। एक कसाई खाने से लेकर कुरैशी की बेटी की शाही शादी के किस्‍से मीडिया में सुर्खियां बन चुके हैं। इतना ही नहीं मीट कारोबारी के पिता भी रामपुर में एक चर्चित शख्सियत रह चुके हैं।

यह भी पढे़ं-चेकिंग के दौरान पुलिस की हुई बदमाशों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार 4 कार व बाइक बरामद

कौन है मोइन कुरैशी
मोइन कुरैशी रामपुर का रहने वाला है। उसने रामपुर के एक कसाईखाने से अपने व्‍यापार की शुरुआत की थी। उसके पिता मुंशी मजीद रामपुर जिले का एक मशहूर नाम हैं। उनकी कोठी को मुंशी मजीद के नाम से पहचाना जाता है। इतना ही नहीं इसके नाम से इलाके की भी पहचान होती है। कारोबार से मोइन के पिता मजीद ने अकूत दौलत कमाई थी। मोइन की इंटर तक की शिक्षा दनू कॉलेज में हुई थी। इसके बाद उसका एडमिशन दिल्‍ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में हुआ। 90 के दशक में उसने रामपुर के एक कसाईखाने से अपना कारोबार शुरू किया था। इस बीच सियासी गलियारों में भी उसकी अच्‍छी पैठ बन गई। कुछ समय बाद उसकी गिनती देश के सबसे बड़े मीट कारोबारी में होने लगी। उसने अपनी बेटी परनिया क़ुरैशी के लिए फैशन कंपनी भी खोली। उसके खिलाफ विदेशों में 200 करोड़ से अधिक की दौलत छुपाने की जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी कुरैशी के धंधे पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें-Paytm डाटा लीक मामले में सोनिया के परिवार ने विजय शेखर पर लगाए 'ये' आरोप

दो माह पहले सीबीआई के लोगों ने यहां डाली थी रेड
तक़रीबन दो माह पहले सीबीआई के कुछ अधिकारी रामपुर आए थे, लेकिन उन्हें मोइन कुरैशी न घर पर मिला न ही अपने गोदाम पर। गोदाम में बाहर से ताला लगा रहता है, जबकि दिन रात उनके गोदाम में काम चलता है। यहां से बड़ी-बड़ी गाड़ियां लोड होकर विदेशों के लिए जाती हैं। कई एकड़ जमीन में मरे हुए जानवरों के अंग सुखाए जाते हैं, जिन्हें विदेशों में निर्यात किया जाता है।

यह भी पढ़ें-पुलिसकर्मियों का रिश्वतखोरी करते हुए वीडियो हुआ वायरल, देखें

मुहल्ले वाले बोले अरबपति है मोइन कुरैशी
मोइन का रसूख जितना अफसरों में है उतना ही गली-मुहल्ले में भी। पत्रिका ने कई मुहल्ले वाले लोगों से उनके बारे में बात की लेकिन उनका नाम आते ही किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि एक शब्द भी उसके बारे में गलत बोले। हां लोगों ने इतना ज़रूर बताया कि मोइन कुरैशी अरबपति है।

मोइन खान के मामले को लेकर एसपी शिवपहरि मीणा ने कहा कि हमारे पास अभी तक मोइन के मामले में न तो कोई जांच टीम यहांआई है और न ही किसी ने हमसे कोई संपर्क साधा है।