कौन हैं मोहनलाल सैनी
भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्य्क्ष मोहनलाल सैनी वर्ष 1990 में भाजपा में शामिल हुए। उससे पहले वे तमाम समाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाएं देते रहे। मोहनलाल सैनी जिले के सैदनगर ब्लॉक के ग्राम हरेटा के रहने वाले हैं। साधारण परिवार से आने वाले मोहनलाल सैनी का कहना है कि उन्हें अब तक भाजपा में जो भी जिम्मेदारी मिली है उसको उन्होंने बखूबी निभाया है। इससे पहले सैनी एक बार ब्लॉक प्रमुख, दो बार जिला महामंत्री व अब पार्टी के जिलाध्यक्ष बने हैं।