28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी की तस्वीर से फेसबुक पर छेड़छाड़, लखनऊ तक मचा हडकंप

शहर विधायक रितेश गुप्ता की शिकायत पर गल शहीद पुलिस ने सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने में आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 25 Sep 2018, 5:30 PM IST

moradabad

सीएम योगी की तस्वीर से फेसबुक पर छेड़छाड़, लखनऊ तक मचा हडकंप

मुरादाबाद: सीएम योगी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। जिससे भाजपाई खासा तिलमिला रहे हैं। यही नहीं इस बार खुद भाजपा विधायक ने तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ शिकायत की है। शहर विधायक रितेश गुप्ता की शिकायत पर गल शहीद पुलिस ने सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाली बाराबंकी निवासी महिला के खिलाफ आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबर: यूपी के इस शहर में सांस लेना हुआ मुश्किल, देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर घोषित

विधायक ने की शिकायत

एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक शहर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा दी गयी शिकायत पर आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें शिकायत की गयी है कि बाराबंकी निवासी किसी ममता यादव नामक महिला की फेसबुक आई डी से सीएम योगी की तस्वीर के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की गयी है। बल्कि उस पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे न सिर्फ उनकी छवि प्रभावित हुई बल्कि भाजपाइयों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसे विरोधियों की साजिश बताया गया है। और जानबूझकर भाजपा के खिलाफ षड्यंत्र बताया जा रहा है। इसलिए ऐसे तत्वों पर कार्यवाही की मांग खुद विधायक ने की है।

OMG ! एक करोड़ से भी ज्यादा है इस सांप की कीमत, इस शहर की पुलिस ने तस्करों को पकड़ा तो हुआ खुलासा

पहले भी की जा चुकी अभद्रता

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह ही सोशल साइट्स पर पीएम मोदी को लेकर भी आपतिजनक पोस्ट की गयी थी। तब भाजपा महानगर अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन उसमें भी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। इसलिए माना जा रह है कि शायद पुलिस ढील छोड़े।

आश्चर्य ! रेलवे ने महज 6 घंटे में देहरादून-हरिद्वार लाइन पर बना दिया पुल, जा‍निए कैसे

तिलमिलाए भाजपाई

फ़िलहाल ये सोशल साइट्स पर नेताओं के खिलाफ अभद्रता या फिर उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ पहला मामला नहीं है। लिहाजा पुलिस भी इतनी सक्रियता से इसे नहीं लेती। लेकिन इस बार खुद भाजपा विधायक ने शिकायत की है,जिसमें पुलिस पर कार्यवाही का दबाब बन गया है। वहीँ भाजपाई भी इस बार ठोस कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ताकि आगे से इस तरह की घटना न हो।