दो तीन दिन से वायरल हो रहे इस वीडियो में जेल के बाहर बड़ियों से मिलने के लिए गेट पर ही एक सिपाही और दरोगा हर किसी से लाइन लगाकर वसूली कर रहे हैं। ये वीडियो एक साल पुराना है। शिवसेना नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि इस वीडियो को लेकर बीते के साल से स्थानीय जेल अफसरों से शिकायत की जा रही है,लेकिन दोषी कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। उन्होंने इस वीडियो के साथ एक शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर भी कर दी है। तुरैहा के मुताबिक स्थानीय जेल अफसरों की भूमिका संदिग्ध है।