3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: मासूम जिसकाे कहती थी ताऊ, उसने ही स्‍कूल में की रेप की कोशिश

Highlights Moradabad के कटघर थाना क्षेत्र में सामने आया मामला School में ही ट्यूशन भी पढ़ती है बच्‍ची चपरासी कई दिन से कर रहा था गंदी हरकत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 18 Nov 2019, 2:01 PM IST

rape.jpg

मुरादाबाद। जनपद के एक निजी स्‍कूल में कक्षा एक की मासूम छात्रा से दुष्‍कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है क‍ि मासूम आरोपी को ताऊ कहती थी। आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सीओ कटघर सुदेश गुप्‍ता का कहना है क‍ि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:Moradabad: शादी को हो गए चार साल पर नहीं हुई कोई संतान, पुलिस के सामने पत्‍नी ने पति की खोल दी पोल

पहली कक्षा मेंं पढ़ती है मासूम

मामला मुरादाबाद (Moradabad) के कटघर थाना क्षेत्र में सामने आया है। कटघर क्षेत्र निवासी सात साल की मासूम एक निजी स्‍कूल में कक्षा फर्स्‍ट में पढ़ती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। जानकारी के अनुसार, बच्‍ची स्‍कूल (School) में ही ट्यूशन भी पढ़ती है। आरोप है क‍ि शनिवार को स्‍कूल के चपरासी रामकिशोर ने उसे टॉफी देने काे कहा। इसके बाद आरोपी ने क्‍लास रूम में मासूम से रेप की कोशिश की। बच्‍ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर बच्‍ची चुप रही। इस पर परिजनों ने उससे पूछा तो मामला खुला। उसने बताया कि चपरासी उससे कई दिन से गंदी हरकत कर रहा है। रविवार को बच्‍ची के परिजनों ने कटघर थाने में शिकायत दी।

यह भी पढ़ें:अश्लील वीडियो दिखाकर पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य, पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

यह कहा स्‍कूल के संस्‍थापक ने

वहीं, स्‍कूल के संस्‍थापक का कहना है क‍ि बच्‍ची चपरासी को ताऊ कहती थी। वह छुट्टी के बाद स्‍कूल से बच्‍चों को अपनी निगरानी में घर भिजवाते हैं। यह घटना स्‍कूल में छुट्टी होने के बाद की है। उन्‍होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।