2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसे ही अमर सिंह पहुंचे आजम खान के शहर तो इस बात को लेकर हुआ भारी हंगामा, छूटे पसीने

अमर सिंह की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आजम खान को लेकर दो पत्रकार आपस में भिड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Aug 2018, 3:48 PM IST

amar singh

जैसे ही अमर सिंह पहुंचे आजम खान के शहर तो इस बात को लेकर हुआ भारी हंगामा, छूटे पसीने

रामपुर। लखनऊ में राज्यपाल राम नाइक और सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद राज्यसभा सांसद अमर सिंह गुरुवार को सीधे आजम खान के गृहनगर रामपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पत्रकारिता वार्ता का आयोजन किया। प्राप्ता जानकारी के मुताबिक इस दौरान जब उन्होंने आजम खान पर बोलना शुरु किया तो शौलत खान नाम के एक स्थानीय पत्रकार ने आजम को 'खान' कहने पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। दरअसल शौलत खान अपना एक स्थानीय अखबार निकालते हैं। शौलत खान ने कहा कि आजम खान पठान नहीं हैं। इसलिए उन्हें खान कहना गलत है। इस पर एक अन्य पत्रकार ने आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें-खुलकर सामने आए अमर सिंह आैर आजम खान आदेश मिलते ही समर्थक कर देंगे ये काम, रामपुर में मच सकता है हड़कंप

आपको बता दें कि इस समय सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और राज्यसभा सांसद अमर सिंह में जुबनी जंग जारी है। दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। बुधवार को अमर सिंह ने आजम खान के अपनी बेटियों को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल से मुलाकत कर चिंता व्यक्त की। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद से आजम खां की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कारण, बुधवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने सपा नेता आजम खां की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू की फुटेज भी सौंपी। इसके साथ ही गुरुवार को अमर सिंह आजम खां के गढ़ रामपुर पहुंचे।

यह भी पढ़ें-शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने पर इस सपा नेता ने बोला बड़ा हमला

अमर सिंह के पहुंचने की सूचना पर प्रशासन की तैयारी
अमर सिंह के रामपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। गुरुवार सुबह से ही रामपुर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में लोकल इंटेलिजेंस कोतवाली सिविल लाइंस की पुलिस डेरा डाले हुए है। डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद है। अमर सिंह की सुरक्षा में दो दर्जन पुलिस कांस्टेबल, 6 दरोगा, सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट भी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल की इंटेलिजेंट और लोकल इंटेलिजेंस टीम भी यहां पर लगी हुई है।

यह भी देखें-अमर सिंह ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश ने बताया कि पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ठाकुर अमर सिंह के लिए दो रूम बुक कराए गए हैं। जिनकी साफ-सफाई व्यवस्था और सर्च अभियान संबंधी जिम्मेदारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 घंटे तक अमर सिंह मीडिया से मुखातिब होंगे और फिर बाद में यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से थाना सिविल लाइंस पुलिस के कोतवाल समेत सीओ सिटी के अलावा भी कई दर्जन पुलिस कांस्टेबल और दो दर्जन के करीब दरोगा लगाए गए हैं।