28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजी ने चाचा पर लगाया रेप के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

चाचा बोला, भतीजी की सहमति से बनाए संबंध, युवती की किया वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Jul 2018, 8:58 PM IST

rape accuse

भतीजी ने चाचा पर लगाया रेप के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

रामपुर. इंसानी रिश्तों को तार तार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर में घटी है। जहां पर सगे ममेरे चाचा ने तमंचे के बल पर अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके बाद आरोपी चाचा युवती पर शादी का दबाब बनाने लगा। जब पीड़िता ने शादी से मना कर दिया तो इससे नराज होकर आरोपी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ किए दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया । वीडियो वायरल होते ही पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बता कर आरोपी चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी चाचा मनोहर उर्फ रजत सिंह ने कैमरे पर पुलिस कस्टडी में बताया कि उसने जो अवैध संबंध अपनी भतीजी से बनाए थे, वह उनकी मर्जी से बनाए थे । वीडियो क्लिपिंग भी उसी ने बनवाई। बाद में पता चला कि वीडियो उसने पहले वायरल की और बाद में मेरे खिलाफ एफआईआर लिखा दी। ये पूरी घटना कोतवाली शाहबाद इलाके की है ।

पीड़ित लड़की ने थाने में आकर एक तहरीर दी है, जिसमें पीड़िता ने अपने रिश्ते के सगे मुमेरे चाचा पर आरोप लगाया है कि वह अपनी बड़ी बहन के यहां आई हुई थी। एक दिन अचानक चाचा मनोहर उर्फ रजत यहां आए और मुझे अकेला पाकर उसने दबोच लिया। विरोध करने पर उसने मुझे गन पाइंट पर लेकर मेरी आबरू ही नहीं लूटी, बल्कि आबरू लूटते वक़्त अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। उसी वीडिओ क्लिपिंग को लेकर अब मेरे से जबरन शादी का दबाब बना रहा था, जिसको लेकर मैंने पूरी बात परिवार को बताई। बाद में आरोपी चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।


एसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि घटना अब से 4 माह पहले की है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा लिया है। धारा 164 के बयान अभी कोर्ट में दर्ज होना बाकी है, जिसके लिए पुलिस अपना काम कर रही है। इसके साथ ही आरोपी रजत उर्फ मनोहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही वीडियो क्लिपिंग भी बरमाद कर ली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

हालांकि, इस मामले में पीड़िता फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, जबकि आरोपी पूरी घटना को मानते हुए अपने आपको बेकसूर बता रहा है। बरहाल कौन सच है और कौन झूट यह तो पुलिसिया तफ्तीश और अदालती कार्रवाई से ही साफ हो पाएगा। लेकिन घटना के बाद रिश्तों पर से भी लोगों का विश्वास उठने लगा है।