
मुरादाबाद: प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग शाश्क्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर विभागीय बैठक के लिए महानगर पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारीयों के साथ योजना वार समीक्षा बैठक की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की वे प्रदेश में शराब बंदी की मांग को लेकर बीस मई से बलिया में रैली से शुरुआत करेंगे। राजभर ने कहा कि जब देश के सात राज्यों में शराब पूरी तरह बंद की जा सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। लाखों परिवारों का भविष्य शराब की वजह से बर्बाद हो जाता है।
बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की यह सुविधा
दलित भोज सही
वहीँ राजभर ने भाजपा के ग्राम स्वराज कार्यक्रम और दलित भोज को सही ठहराया और विपक्षी दलों के सवाल पर कहा कि अगर सरकार जनता के पास जा रही है तो इससे दिक्कत क्या है। कहीं कहीं से शुरुआत तो करनी पड़ेगी। पहले भी सरकारें इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहीं हैं। ये कोई नया कार्यक्रम नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश व् देश में अलग अलग स्थानों पर दलितों के साथ हिंसा पर राजभर ने भाजपा सरकार का बचाव किया और कहा कि पहले की सरकारों में भी इस प्रकार की घटनाएं होती रहीं हैं। इसलिए इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
जिन्ना विवाद मुद्दों से बचने के लिए उठाया जा रहा
अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर मुद्दे पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ये कुछ लोग मुद्दों से ध्यान हटवाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अति पिछड़ों और अति दलितों को लेकर समाज और सरकार को नयी बहस करनी चाहिए तब इस तरह के मुद्दे उछाले जा रहे हैं। जो बेहतर विपक्ष की भूमिका नहीं है।
कानून व्यवस्था बताई सही
इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर राजभर ने योगी सरकार का बचाव किया और बोले कि पिछली सरकारों से बेहतर कानून व्यवस्था इस सरकार में है। अपराधी खुद थाने पहुंच रहे हैं कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। समाज भय मुक्त हो रहा है ये अच्छे संकेत हैं।
अक्सर रहते हैं विवादों में
यहां बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री लगातार सरकार के लिए उलटे सीधे बयान देकर मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। लेकिन इस बार वे भाजपा के लिए मुफीद बोलते नजर आये।
Published on:
06 May 2018 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
