मुरादाबाद: जनपद में धीरे-धीरे कोरोना का कहर अब कम होता नजर आ रहा है, बीते 48 घंटों में जो स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मिली है वो काफी राहत देने वाली है। इमसें गुरूवार सुबह 66 में से 63 रिपोर्ट निगेटिव मिलीं, वहीँ शुक्रवार सुबह 90 में से 87 रिपोर्ट निगेटिव मिलीं हैं। वहीँ जबकि चार पॉजिटिव नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ एमसी गर्ग के मुताबिक जो केस मिले हैं ये सभी हॉटस्पॉट वाले इलाकों से हैं। इसलिए अभी घबराने वाली स्थिति नहीं है। सभी लोग सख्ती से लॉकडाउन का पालन करें। कोरोना के खिलाफ हम लड़ाई जीतने की ओर बढ़ रहे हैं।