मुरादाबाद: एक बार फिर परिजनों की लापरवाही एक बच्चे की जान पर ले आई थी, ये तो गनीमत रही कि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझदारी वाला कदम उठाया और बच्चे को सकुशल बचा लिया। जी हां शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार कालोनी में एक परिवार महिला डाक्टर के यहां इलाज के लिया आया था। वो अपने चार वर्षीय के बच्चे सलमान को गाड़ी में सोता छोडकर लाक कर डाक्टर के क्लिनिक में चली गयी। थोड़ी देर बाद जब बच्चे को घुटना महसूस हुई तो उसने आवाज दी लेकिन कार के अंदर से उसकी आवाज नहीं पहुंची फिर उसने अंदर से दरवाजा पीटना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंच गए और फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बच्चे की हालत को देखते हुए कार का शीशा तोड़ कर बच्चे को बाहर निकाला फिर परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया।