2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी ने कर दिया ऐसा काम कि एक-दूसरे के खून के प्यासे हुए लोग

यह घटना आस-पास के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Apr 2018, 6:45 PM IST

injured people

रामपुर। इन दिनों रामपुर में लोगों की सहनशीलता खत्म होती जा रही है। मामूली सी बात पर विवाद में कभी कोई गोली चलाकर किसी की जान ले लेता है तो कोई किसी को चाकू मारकर घयाल कर देता है। जिसका नतीजा दोनों पक्षों को भुगतना पड़ता है। बाबजूद लोगों में सहनशीलता नहीं बढ़ रही।

यह भी पढ़ें-दलित प्रदर्शनकारियों के लिए डिप्टी CM मौर्या ने किया ऐसे शब्दों का प्रयोग कि मचा बवाल

ताजा मामला रामपुर की मिलक विधानसभा का है, जहां पर एक शख्स की पालतू बकरी पड़ोसी के आंगन में जाकर उसकी खड़ी चारपाई गिरा देती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने के साथ ही चाकूबाजी भी होती हैई। दोनों तरफ से चार लोग गंभीर रूप से घयाल हो गए जिनका उपचार ज़िला अस्प्ताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों पर 151 की कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें-CM योगी के अफसर का फरमान, खुले में शौच किया तो चलेगा आपराधिक साजिश का केस

दरअसल मिलक कोतवाली के गांव किरा में सुबह-सुबह एक बकरी ने अपने मकान मालिक के घर से पड़ोसी के आंगन में छलांग लगा दी जिससे आंगन में खड़ी चारपाई गिर गई। बस इतनी सी बात पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। चाकूबाजी हुई दोनों तरफ से दो-दो लोग घयाल हुए तो वहीं कुछ बचाने वाले लोगों को भी चोटें आई है।

यह भी पढ़ें-मां की हत्यारोपी युवती शिक्षिका के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी, दोनों गिरफ्तार

खून में लथपथ चार लोगों को देख गांव के किसी शख्स ने डायल 100 को कॉल किया जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को घायल अवस्था में देख पहले उनकी मरहम-पट्टी कराई। बाद में उन्हें जिला अस्पताल भेजा। घायलों की हालत ठीक होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

पत्रिका बुलेटिन के लिए क्लिक करें

मामूली सी बात को लेकर हुई इस मारपीट से चार लोग घायल हुए जिसकी गांव में चारों ओर चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि एक जानवर द्वारा की गई हरकत पर लोगों का इस तरह लड़ना गलत है। बकरी एक जानवर है जो अंजान लेकिन इंसान-इंसान है। बावजूद जानवरों से बदतर सलूक इंसान-इंसान के साथ कर रहा है।