
प्रेमिका ने थाने में की कुछ ऐसी जिद,फिर बजने लगीं पुलिस के लिए तालियां
मुरादाबाद: एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जिसमें न उसने दो परिवारों में होने वाली दुश्मनी रोकी बल्कि नयी दुनिया बसाने जा रहे एक नए जोड़े के लिए जिन्दगी की नयी इबारत भी लिख डाली। जी हां सोमवार को थाना भगतपुर परिसर में स्थित मंदिर में पुलिस ने एक प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया। प्रेमी दूल्हा सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी से मुकर रहा था। जिस पर युवती ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे और काफी लम्बी पंचायत के बाद शादी पर मुहर लगी। इस दौरान पुलिस अफसरों और दोनों के परिजनों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शादी से गया था मुकर प्रेमी
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव बरखेड़ा पांडे निवासी दीप सिंह के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दीप सिंह की उत्तराखंड महिला कल्याण विभाग में नौकरी लग गई। युवती का आरोप था कि दीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और अब सरकारी नौकरी लगने के बाद वह शादी से मुकर रहा है। युवती ने भगतपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जब दीप सिंह के परिजनों को मामला पुलिस में जाने की भनक लगी तो वे भी सोमवार को थाना भगतपुर पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए दोनों का विवाह करने का प्रस्ताव रखा। जिसपर दोनों पक्ष राजी हो गए।
थाने में ही शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका
पंचायत के बाद युवती ने थाने में ही शादी की रस्में पूरी करने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों ने हामी भर दी। इसके बाद थाना भगतपुर परिसर में बने मंदिर में दोनों परिवारों ने विवाह की रस्में पूरी की। इस दौरान थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों और परिजनों के साथ अन्य फरियादियों ने भी नवयुगल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शादी के बाद नव युगल दंपत्ति समेत परिजन राजी लौट गए। बिना कोई गिला शिकवा के।
हर कोई कर रहा पुलिस की तारीफ
वहीँ पुलिस के इस नेक काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत थी। जिस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया और बैठकर बात कराई गयी। जहां दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए।
Published on:
10 Jul 2018 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
