14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदद मांगने आयी महिला के साथ ग्राम प्रधान ने किया दुष्कर्म

थाने के नाम पर महिला को खेत में ले गया प्रधान और उसके साथ रेप किया। मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

2 min read
Google source verification
woman

woman

शाहजहांपुर। महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। यहां एक महिला ग्राम प्रधान से मदद मांगने गई थी। मदद के बहाने ग्राम प्रधान महिला को बाइक पर बैठाकर खेत में ले गया और महिला के साथ रेप किया। बीते शनिवार को महिला ने थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान की तलाश शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
घटना थाना तिलहर क्षेत्र की है। यहां महिला का पड़ोसी से विवाद हो गया था। महिला का पति शहर से बाहर मजदूरी करता है। महिला घर पर अकेली थी। महिला मदद मांगने के लिए ग्राम प्रधान श्रीराम के पास गई। ग्राम प्रधान ने भी उस वक्त महिला को मदद का पूरा भरोसा दिलाया और महिला को साथ में थाने चलने के लिए कहा। पीड़िता साथ चलने के लिए राजी हो गई। प्रधान उसे बाइक पर बैठाकर थाने की ओर चल पड़ा। रास्ते में गुलचंपा रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम प्रधान ने अचानक बाबक रोकी और महिला को जबरन खेत की ओर खींचकर ले गया। इस दौरान उसने पहले महिला के साथ रेप किया फिर मारपीट कर धमकाया कि अगर उसने ये बात किसी को बताई या पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार देगा।

बीते शनिवार की शाम जब महिला का पति घर आया तब महिला ने पूरी घटना पति को बताई। पति उसे साथ लेकर थाने गया और पुलिस से मामले की शिकायत की। इस मामले में इंस्पेक्टर अशोक पाल का कहना है कि महिला ने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी प्रधान कि तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग