
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ हर दिन हो रही पुलिस कार्रवाई से बदमाशों में खौफ पैदा हो गया है। ताजा मामला मुरादाबाद जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र के ग्राम शिमलाठेर मार्ग का है। जहां मंगलवार रात पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में एक बदमाश सहित एक पुलिस का जवान गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश अकबर लंबे समय से बदायूं व कुन्दरकी के जलालपुर में हुई ट्रक चालक से लूट के मामले में फरार चल रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी बदमाश पर लगभग 31 मुकदमे लूट, हत्या व डकैती के दर्ज हैं। पुलिस काफी दिन से बदमाश अकबर की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जैसे ही बदमाशों को शिमलाठेर के जंगल में दबोचने पहुंची तभी पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कुन्दरकी थाने में तैनात सिपाही अवनेश घायल हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अकबर भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने दबोच लिया। और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि घायल सिपाही अवनेश को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काम की खबर : आपके आसपास है कोई समस्या तो ऐसे घर बैठे करें शिकायत
इधर दूसरा बदमाश मौका मिलते ही ईख का सहारा लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच यह एनकाउंटर लगभग 2 घंटे जारी रहा। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से बदमाशों में खौफ है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि बदमाश 20 हजार का इनामी था। इसकी काफी समय से तलाश थी। जब कुंदरकी पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो इसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में इसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसका साथी फरार हो गया उसकी तलाश जारी है।
यहां बता दें कि जनपद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ का इस साल ये पहला मामला है। इससे पहले बीते साल पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन मुठभेड़ में कई बदमाशों को पकड़ा था।
Published on:
10 Jan 2018 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
