1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानकर हैरान रह जायेंगे आप ऑर्डर पर थोक में अवैध हथियार तैयार करता था ये गिरोह

गिरोह महज एक या दो नहीं बल्कि थोक आर्डर पर हथियार तैयार करते थे और उसे आसपास के जिलों के साथ पडोसी राज्यों में भी बेचते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 10 Aug 2018, 6:40 PM IST

moradabad

जानकर हैरान रह जायेंगे आप ऑर्डर पर थोक में अवैध हथियार तैयार करता था ये गिरोह

मुरादाबाद: जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें उसने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस इस गिरोह के पास से भारी मात्रा में बने अधबने देशी पिस्तौल और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। ये गिरोह महज एक या दो नहीं बल्कि थोक आर्डर पर हथियार तैयार करते थे और उसे आसपास के जिलों के साथ पडोसी राज्यों में भी बेचते थे। गिरोह के दोनों सदस्य इस गोरखधंधे में पिछले दस सालों से संलिप्त हैं। खुद पुलिस भी इस अवैध फैक्ट्री को पकड़ने के बाद हैरान रह गयी।

सरकार' के अभिनंदन में लगाए गए होर्डिंग-बैनरों से गायब हुए भाजपा के ये दिग्गज नेता

खंडहर में चल रही थी फैक्ट्री

पुलिस की स्पेशल सेल ओर मैनाठेर पुलिस को सूचना मिली थी की संभल रोड पर मीट फैक्ट्री के सामने एक खंडहर में तमंचे बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद भारी फ़ोर्स के साथ वहां रेड मारी गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां से पूरी हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ ली। पुलिस ने अधबने 25 और बने 15 देशी तमंचे बरामद किये हैं।

दिल्ली के बाद यूपी के इस जिले में बाइक से टच हुर्इ कार तो कांवड़ियो ने कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

इतने समय से कर रहे थे काम

पुलिस पूछताछ में पता चला है की पकड़े गए बदमाश बबली उर्फ़ मोहसिन और रूप सिंह 2010 से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे है। इनके द्वारा अब तक सैकड़ो अवैध हथियार सप्लाई किये जा चुके है। पकड़े गए बदमाश हथियारों को उत्तरप्रदेश के अलावा उत्तराखंड के दर्ज़नो जिलो में सप्लाई करते थे। इनके द्वारा बाकायदा मांग के हिसाब से हथियार तैयार किये जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे ओर पूछताछ कर रही है।

अब इस जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय इस गिरोह के बारे में पुलिस को सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस टीमें काम कर रही थी और आज आखिरकार सफलता मिली है। इनसे और भी पूछताछ की जा रही है। ये लोग पिछले एक दशक से अधिक समय से इस धंधे में सनिल्प्त थे और आर्डर पर अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करते थे। ये गिरोह फुटकर में हथियार नहीं बेचता था इसलिए ही अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे।