
मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने रोडवेज चौकी पुलिस पर चेकिंग के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यही नहीं पीड़ित ने अपने पिता के साथ एसएसपी को लिखित शिकायत की है। जिसमें लड़की ने हेलमेट न होने पर गलत तरह से पूछताछ और फिर बंद कमरे में मारपीट करने की बात कही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने सीओ कटघर को जांच के आदेश दिए हैं। उधर परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से उनकी बेटी बड़ी डरी सहमी है।
बड़ी खबर: इस सीट को जीतने के लिए रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह पहुंचेंगे इस बड़े संगठन के दरवाजे पर
चेकिंग के नाम पर की ये हरकत
शहर के गोविंदनगर निवासी लड़की स्कूटी से सिविल लाइन स्थित स्कूल से अपने भाई को छुट्टी में लेने के लिया जा रही थी। रेलवे स्टेशन रोड पर रोडवेज चौकी के बाहर चेकिंग चल रही थी। लड़की के मुताबिक वहां चार पुलिस वालों ने उसे रोक लिया और हेलमेट न होने पर अपशब्द कहे। इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी भी सादे कपड़ों में वहां मौजूद थी। ये सभी युवती पर लगातार दबाब बना रहे थे। साडी वर्दी में महिला कांस्टेबल लड़की को स्कूटी सहित रोडवेज स्टैंड के पीछे एक घर में ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसने कई बार अपने पिता से बात कराने के लिए फोन भी निकाला लेकिन किसी ने उसे बात नहीं करने दी। और वहां से भगा दिया साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो झूठे केस में फंसा देंगे।
सहम गयी है पीडिता
पीड़ित लड़की ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के मुताबिक जब बेटी बहुत देर तक घर नहीं पहुंची तो वे बेटे के स्कूल पहुंचे तब वहां से पता चला की ये घटना हो गयी है। घटना के बाद से काफी सहमी है लड़की।
एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
पिता बेटी को साथ लेकर एसएसपी के पास पहुंच गए और कार्यवाही को लेकर लिखित में तहरीर दी। एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने पूरे मामले में सीओ कटघर को जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
Published on:
13 May 2018, 4:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.